{"_id":"6765ab353cfabeb4740a5280","slug":"municipality-cleaned-the-footpath-till-hathi-darwaza-etah-news-c-163-1-sagr1016-127231-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पालिका ने हाथी दरवाजा तक फुटपाथ कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पालिका ने हाथी दरवाजा तक फुटपाथ कराया साफ
Fri, 20 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
अभियान के दौरान जीटी रोड से अतिक्रमण हटाते लोग।
- फोटो : संवाद
एटा। शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाओ अभियान पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान 2000 रुपय का जुर्माना वसूला गया।
नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत व नगर पालिका आरआई सुशील कुमार गिरी के नेतृत्व में कचहरी मोड़ से लेकर हाथी दरवाज़ा तक अभियान चलाया गया। इसमें पालिका कर्मियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। पालिका प्रशासन ने जीटी रोड पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण पर करवाई करते हुए सामान जब्त किया।
दुकानदारों को चेतावनी दी कि नाले के ऊपर अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी। अपनी दुकानें हद में ही लगाएं। राहगीरों को आवागमन किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अभियान के दौरान पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण सामग्री को जब्त करते हुए 2000 रुपये का जुर्माना अतिक्रमणकरियों से वसूला। यातायात प्रभारी अनिल कुमार, पालिका कर्मी यशवीर सिंह, बालकपूर आदि मौजूद रहे।