{"_id":"61fc187d6b03a74bc5747a8e","slug":"municipality-asked-for-documents-on-illegal-construction-in-transport-nagar-etah-news-agr5231638118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण पर पालिका ने मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण पर पालिका ने मांगे दस्तावेज
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण रुकवाते ईओ ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जीटी रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कई दुकानदारों द्वारा अवैध निर्माण को लेकर नगर पालिका के ईओ को शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर वह बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें अवैध निर्माण कार्य होता मिला। ईओ ने निर्माण कार्य रुकवाया और दुकानदारों को मूल दस्तावेज पालिका में पेश करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय व कर अधीक्षक मुन्नालाल ने बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। दस दुकानदार अवैध रूप से निर्माण कराते हुए पाए गए। ईओ ने कार्य रुकवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। ईओ ने बताया कि चुनाव में अधिकारियों और पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर कुछ लोग ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण कर रहे थे। कई दुकानदारों ने दूसरे तल पर निर्माण करा लिया और दुकानों के आगे भी अवैध निर्माण करने में लगे हुए थे। निर्माण पर रोक लगाकर सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि दुकान से संबंधित सभी मूल दस्तावेज नगर पालिका में प्रस्तुत करें।
बिना इजाजत बना रहे दुकानें
ईओ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण को लेकर शिकायत की गई। जिसकी जांच करने पर पता लगा कि कई दुकानदार पालिका की इजाजत बगैर दूसरे तल पर निर्माण करा रहे हैं। इन्हें चिह्नित किया जा रहा है।