{"_id":"64b4297465afdd5d73051526","slug":"mp-reached-the-salt-water-affected-village-promised-to-provide-pure-water-etah-news-c-163-1-sagr1016-2407-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खारा पानी प्रभावित गांव में पहुंचे सांसद, किया शुद्ध जल पहुंचाने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खारा पानी प्रभावित गांव में पहुंचे सांसद, किया शुद्ध जल पहुंचाने का वादा
Sun, 16 Jul 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर और सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में खारे पानी की समस्या का मुद्दा शनिवार को हुई दिशा की बैठक में उठा था। रविवार को सांसद, विधायक, डीएम प्रभावित गांवों में पहुंचे। लोगों से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का वादा किया।
सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, डीएम अंकित अग्रवाल मंसुखपुर, सराय जवाहरपुर एवं शीतलपुर ब्लाॅक के ग्राम पृथ्वीराजपुर पहुंचे। सांसद ने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि जल निगम की टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया है। जल्द ही नगला भजुआ, भरतोली से मंसुखपुर, बाकलपुर सहित आसपास के ग्रामों में प्रत्येक घर तक टंकी के माध्यम से मीठा पानी पहुंचाया जाएगा।
इसके साथ ही पृथ्वीराजपुर के नगला हसन से पीने का मीठा पानी नजदीकी ग्राम सराय जवाहरपुर, चिंतापुर, जार सहित अन्य आसपास के ग्रामों में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, डीपीआरओ केके सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता जल निगम डीके सिंह आदि मौजूद रहे।