फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MP did not come MLA, the building was inaugurated

सांसद आए न विधायक, हो गया भवन का लोकार्पण

Wed, 10 Aug 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
MP did not come MLA, the building was inaugurated
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में लगी लोकार्पण पट्टिका ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में नगर पालिका द्वारा संचालित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य कराया गया है। सुपुर्दगी से पहले ही कक्ष चटक गए हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि सांसद और विधायक से लोकार्पण कार्य कागजों में करा लिया गया। धरातल पर कोई पहुंचा तक नहीं और पटिया भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

शहर में जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में छह अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य नगर पालिका की ओर से वर्ष 2020-21 में कराया गया। गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से कई कक्षों की दीवारें चटक गईं। गुणवत्ता की कमी को छिपाने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के नाम की लोकार्पण पट्टिका भी लगा दी गई। इस पर दर्शाया गया है कि विद्यालय में कमरों व बरामदे का निर्माण कार्य का लोकार्पण सांसद और विधायक द्वारा किया गया है। जबकि हकीकत यह है कि दोनों ही जनप्रतिनिधि कॉलेज में निर्माण पूर्ण होने के बाद भी लोकार्पण करने नहीं पहुंचे। कागजों पर ही भवन का लोकार्पण पालिका की ओर से करा दिया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्षों में फर्श किया नहीं बनाए ब्लैक बोर्ड
जिस भवन का नगर पालिका की ओर से निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने की जिम्मेदारी थी। पालिका ने फर्श और ब्लैक बोर्ड (श्यामपट्टिका) तक नहीं बनवाई है। ब्लैक बोर्ड ही नहीं है तो विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई कैसे कराई जाएगी। जब कि फर्श पुराना ही मौके पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय बनाने में की गई खानापूरी
विद्यालय भवन के बराबर दक्षिण दिशा में दो शौचालय बनाए गए हैं। इन शौचालयों को बनाने में खानापूरी की गई है। शौचालय बनने के साथ ही चटक गए हैं और दरवाजे बंद नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed