फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mourning in village Sarai Rajnagar due to death of 4 people of a family

Etah News: एक परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव सराय राजनगर में मातम

Fri, 14 Feb 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mourning in village Sarai Rajnagar due to death of 4 people of a family
गांव सराय राजनगर में विलाप करते मृतकों के परिजन व अन्य। - फोटो : गांव सराय राजनगर में विलाप करते मृतकों के परिजन व अन्य।
जलेसर। अलीगढ़ में शादी समारोह से घर लौट रहे एक प्राइवेट चिकित्सक की स्विफ्ट कार हाथरस क्षेत्र में बेकाबू होकर ईशन नदी में गिर पड़ी। कार में सवार जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सराय राजनगर के चिकित्सक सहित चार परिजन की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। पूरे दिन लोगों का जमावड़ा रहा और लोग विलाप करते रहे।
विज्ञापन


हाथरस जनपद के थाना हसायन क्षेत्रांतर्गत जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित बरसामई के निकट यह दर्दनाक घटना हुई। सूचना मिलते ही थाना हसायन व जरैरा पुलिस चौकी का फोर्स और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी करीब 45 वर्षीय डॉ. नागेंद्र सिंह उर्फ बबलू राजपूत बृहस्पतिवार को अपनी स्विफ्ट कार से परिजन के साथ एक शादी समारोह में सम्मिलित होने अलीगढ़ गए थे। लौटते हुए आधी रात के समय ये हादसा हो गया। कार में मौजूद बबलू की पत्नी मंजू ने घटना की सूचना तत्काल कॉल कर परिजन की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजन, हसायन थाना एवं जरैरा पुलिस चौकी पुलिस द्वारा हाइड्रा मशीन के जरिये गाड़ी को बाहर निकालकर उसमें भरा पानी निकाला गया। फिर कार की खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गांव भिजवा दिया गया।
कार चला रहे बबलू राजपूत, उनके चचेरे भाई मानवेंद्र सिंह की 28 वर्षीय पत्नी पूनम, मानवेंद्र की 3 वर्षीय पुत्री काव्या व एक वर्षीय पुत्री भूमि दम तोड़ चुके थे। जबकि बबलू की पत्नी मंजू देवी के अलावा कल्पना एवं गुलशन घायल हो गईं।

इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद इनको वहीं फ्रीजर में रखवाया गया है। शनिवार को वहां से लाया जाएगा।


चचेरे भाई रघुराज सिंह ने बताया कि नगेंद्र पाल सिंह की बहन दुर्गेश के देवर की शादी है और बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के सारसौल में मंडप का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए नगेंद्रपाल सिंह चचेरे भाइयों के परिवार के सदस्यों के साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed