फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother killed her three month old daughter

UP: तीन माह की बेटी को मार डाला...मां ने दी मासूम को दर्दनाक माैत, गले पर थे निशान; मंजर देख कांप गई रूह

Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
सार

एटा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने ही अपनी तीन महीने की बेटी की जान ले ली। खेत से जब परिजन लाैटे तो जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Mother killed her three month old daughter
मासूम बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना बागवाला के गांव ईशेपुर में सोमवार शाम को एक महिला ने 3 माह की अपनी दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। उस समय घर के सभी लोग खेत पर फसल काटने गए हुए थे। वापस आने पर उनको पता लगा कि महिला ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 

ईशेपुर निवासी सिपाहीलाल ने बताया कि बेटी विनीता का पिछले वर्ष 10 मई को गांव रतरोई थाना गंगीरी जिला अलीगढ़ निवासी अमित के साथ विवाह किया था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और होली से पहले 13 मार्च को बेटी ससुराल से मायके आई थी। तब से यहीं रह रही है।

ये भी पढ़ें-UP: संपत्ति के लिए तीन भाइयों में चले लाठी-डंडे...एक की बेरहमी से हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश; कांप गया कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम घर के सभी लोग खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए चले गए। विनीता अपनी 3 माह की मासूम बच्ची के साथ घर पर ही थी। देर शाम जब फसल काटकर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई और काफी देर तक खटखटाया तो विनीता ने आकर दरवाजा खोला। देखने पर वह कुछ बदहवास सी लग रही थी।

 
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी अचेतावस्था में पड़ी हुई थी और उसके गले व शरीर पर कुछ निशान थे। पूछने पर बताया कि पता नहीं बेटी को कुछ हो गया है। इतने में मोहल्ले के और लोग भी आ गए। अच्छी तरह देखने पर पता चला कि बच्ची की मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस और महिला के ससुरालीजन भी मौके पर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें-UP: वायरलेस पर मचता रहा शोर...दरोगा ने नहीं दिया जवाब, पुलिस कमिश्नर ने एसआई सहित तीन को दी ये चेतावनी

 

पति अमित दिल्ली में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके दादा दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और विनीता पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मायके वालों का कहना है कि विनीता मानसिक रूप से बीमार है। इसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। 

 

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ भी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed