{"_id":"68110a7943bf21607c0819f3","slug":"wireless-sub-inspector-did-not-respond-police-commissioner-gave-this-warning-to-three-including-daroga-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वायरलेस पर मचता रहा शोर...दरोगा ने नहीं दिया जवाब, पुलिस कमिश्नर ने एसआई सहित तीन को दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वायरलेस पर मचता रहा शोर...दरोगा ने नहीं दिया जवाब, पुलिस कमिश्नर ने एसआई सहित तीन को दी ये चेतावनी
Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
सार
पुलिस कमिश्नर ने पुलसिंग के और भी मजबूत बनाने के लिए 24 घंटे वायरलेस पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। वायरलेस पर जवाब न देने वाले दरोगा सहित सहित तीन को निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पुलिस को 24 घंटे वायरलेस पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार की रात को आयुक्त ने वायरलेस पर जवाब नहीं देने पर दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस आयुक्त ने पिछले दिनों फतेहपुर सीकरी के प्रकरण में थाना प्रभारी के वायरलेस की जगह मोबाइल पर जवाब देने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वायरलेस पर 24 घंटे खुद या ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी जवाब देंगे। मोबाइल अपरिहार्य स्थिति में प्रयोग करेंगे।
सोमवार की रात को कमिश्नर ने लोहामंडी थाने को चेक किया तो वायरलेस पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद प्रशिक्षु दरोगा और गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबन की चेतावनी दी है।
सोमवार की रात को कमिश्नर ने लोहामंडी थाने को चेक किया तो वायरलेस पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद प्रशिक्षु दरोगा और गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबन की चेतावनी दी है।