{"_id":"683dc9239d2dbf5abf088ee3","slug":"money-is-disappearing-from-the-account-efforts-are-being-made-to-recover-5-times-the-loan-etah-news-c-163-1-eta1001-134398-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाते से गायब हो रहे रुपये, 5 गुना लोन वसूली की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाते से गायब हो रहे रुपये, 5 गुना लोन वसूली की हो रही कोशिश
Mon, 02 Jun 2025 09:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे में स्थित केनरा बैंक शाखा के ग्राहकों का आरोप है कि लोन जमा करने के लिए फोन पर बकाया की पांच गुना तक रकम जमा करने को कहा जा रहा है। बैंक खाते से रुपये गायब हो रहे हैं।
नगला गुलाल निवासी कमला देवी ने बताया कि केनरा बैंक की शाखा से शुक्रवार को 2000 निकाले थे। सोमवार को पता चला कि खाते से 4000 रुपये निकल गए हैं। बैंक कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बैंक कैशियर मोहित तिवारी घर पर आए और एक बाउचर पर अंगूठा लगाने को कहा।
मोहल्ला कछपुरा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार ने फोन कॉल करके बताया कि आपके ऊपर 35 से 40000 रुपये का ऋण बकाया है। जल्दी जमा करो वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैंक पहुंचा और पता किया तो मालूम चला कि 8500 रुपये ही बकाया है। कैशियर मोहित तिवारी ने बताया कि कमला देवी के घर पर सूचना देने गए थे। 4000 रुपये निकासी की बात गलत है।
विज्ञापन
एलडीएम प्रीतम सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर लापरवाही हो रही है या ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।