{"_id":"5702a7004f1c1b9157c81222","slug":"mohalla-kidavee-nagar-mein-pulis-phors-tainaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला किदवई नगर में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला किदवई नगर में पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुफ्ती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्ती शहजाद अहमद की हत्या के आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर है। वही तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुुलिस बल मौजूद रहा। मदरसे के आसपास के अलावा आरोपी के घर भी पुलिस का पहरा रहा। रविवार देर रात मुफ्ती के परिवारीजन गोरखपुर से एटा पहुंच गए।
रविवार शाम मुफ्ती का अंतिम संस्कार होने के बाद देर रात उनके परिवारीजन गोरखपुर से एटा पहुंचे तो माहौल और गमगीन हो गया। स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे थे, लेकिन परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि दो अप्रैल की रात्रि को मोहल्ला किदवई नगर निवासी मुफ्ती शहजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया था। मामले में सभासद साबिर अली, बेटे नदीम सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल मामले में पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। आरोपी पक्ष से की गई शिकायत के बाद पुलिस फिलहाल पूरी तरह से उलझ कर रह गई है। मोहल्ला किदवई नगर में तनाव को देखते ही फोर्स तैनात रही। मदरसा पर पुलिस का पहरा रहा, तो वही आरोपी के घर भी पुलिस तैनात रही। सीओ सिटी निवेश कटियार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में नतीजा सामने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।