{"_id":"5f8b32378ebc3eefba412b58","slug":"misson-nari-shakti-etah-news-agr4641693118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र हाल में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में भव्य समारोह किया गया। शुभारंभ शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. कंचन सरन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए रैली निकाली गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वैन और रैली का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने हरी झंडी दिखाकर किया।
समारोह में नोडल अधिकारी डॉ. कंचन सरन ने कहा कि शारदीय नवरात्र में प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए 17 से 25 अक्तूबर तक नारी सुरक्षा संरक्षण, सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बेटियों की सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण के लिए आगामी 180 दिन तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 180 दिनों तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला हेल्पलाइन नंबर 108, 102, 1090, 1098, 181 अथवा 112 की जानकारी दी जाएगी। थानों पर महिला हेल्पडेस्क, शिकायत पेटिकाओं के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सीडीओ मदन वर्मा और जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अतिथियों का आभार प्रकट किया संचालन शेर सिंह शाक्य ने किया।