{"_id":"66cf062b0a3233aaf500f0c9","slug":"miscreants-misbehaved-with-handicapped-girl-in-etah-people-caught-young-man-and-beat-him-with-slippers-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिव्यांग युवती से मनचले ने की अभद्रता, लोगों ने पकड़कर चप्पलों से पीटा; पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिव्यांग युवती से मनचले ने की अभद्रता, लोगों ने पकड़कर चप्पलों से पीटा; पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 28 Aug 2024 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:43 PM IST
सार
एटा में दिव्यांग युवती से मनचले ने अभद्रता की। लोगों ने पकड़कर चप्पलों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
दिव्यांग युवती से मनचले ने की अभद्रता, लोगों ने पकड़कर चप्पलों से पीटा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में युवती से अभद्रता करने पर लोगों ने युवक को चप्पलों से जमकर पीटा। सोमवार की शाम युवती से अभद्र हरकत करना युवक को भारी पड़ा। गांव का ही एक युवक दोस्त के साथ युवती को अपने साथ लिवा ले गया था।
विज्ञापन
आरोपियों से छूटकर युवती किसी तरह घर पहुंची। युवती बोल पाने में असमर्थ है। इस कारण युवक की सही जानकारी नहीं दे पाई थी। बुधवार को गांव में युवक को घूमता देख युवती ने पहचान लिया। इसके बाद परिजन को इशारा करके बताया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन और ग्रामीण युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। बॉर्डर के थाने होने की वजह से बागवाला व कोतवाली देहात में युवक को हिरासत में लेने को विवाद चलता रहा। लेखपाल के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली देहात ने युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन