फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Miscreants looted the straw cart, threw the driver

Etah News: भूसे की गाड़ी लूट ले गए बदमाश, चालक को फेंका

Mon, 01 May 2023 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted the straw cart, threw the driver
अलीगंज। बेखौफ बदमाश भूसा लेकर आए चालक एवं मजदूरों सहित भूसे के पिकअप वाहन को लूट ले गए। चालक को चलती गाड़ी से फेंक दिया। गाड़ी में सो रहे मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वाहन अधिक रफ्तार में नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। उधर, पुलिस ने मामले में वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




जनपद कासगंज में थाना सोरों के ग्राम नगला भम्मी निवासी रामसेवक पर अलीगंज के आजमनगर स्थिल गोशाला में भूसा देने का ठेका है। रामसेवक इस कार्य को लगभग आठ माह से कर रहा है। रविवार की रात लगभग 10 बजे रामसेवक ने अपनी पिकअप गाडी से भूसा उतरवाया। रात अधिक होने के कारण वह गोशाला के बाहर ही सो गया। चालक कालीचरन निवासी ग्राम नगला भम्मी एवं मजदूर मचल सिंह निवासी नगला राजा थाना सोरों, नवाब सिंह, सुनील पिकअप वाहन में ही सो गए।
विज्ञापन




ठेकेदार रामसेवक ने बताया कि सोमवार की तड़के लगभग 3 बजे चार-पांच अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने मेरे उपर फावड़े से हमला कर दिया। मेरे हाथ में चोट आई है। वहीं चालक कालीचरन को तमंचे से डराकर पिकअप वाहन की चाबी ले ली और चलती गाडी से धक्का मारकर उसे फेंक दिया। वहीं गाड़ी के पीछे सो रहे मजदूरों ने गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप कुमार का कहना है कि गाडी चोरी की घटना है, लूट नहीं हुई है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed