फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants looted jewelry and cash from couple going to attend funeral at gunpoint In Etah

तमंचा दिखाकर दंपती से लूटः 'जेवरात व नगदी दो, नहीं तो उड़ा दूंगा', अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

Mon, 20 Feb 2023 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 04:38 PM IST
सार

एटा में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 

विज्ञापन
miscreants looted jewelry and cash from couple going to attend funeral at gunpoint In Etah
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दंपती को तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद पति के सीने पर तमंचा लगाकर पत्नी के जेवरात और नगदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।   

विज्ञापन


मामला नयागांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया गांव का है। गांव निवासी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी (मैनपुरी जिले) में किसी का देहांत हो गया था। वह बीती शाम करीब 4 बजे अपनी पत्नी रूबी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जसरथपुर थाना क्षेत्र के भनऊ घाट गांव पड़ता है। यहां से काली नदी के पुल को पार करना पड़ता है।

विज्ञापन

बोले- तेरे पति को गोली से उड़ा दूंगा

काली नदी के पुल से पहले बाइक सवार दो बदमाश मिले। उन्होंने तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने पत्नी की कनपटी पर तमंचा रख दिया और दूसरे से जेवरात उतारने के लिए कहा। पत्नी ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उदय प्रताप को सीने पर तमंचा रख दिया। कहा कि तेरे पति को गोली से उड़ा दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

इसके बाद जबरन पत्नी के जेवरात (एक सोने की जंजीर, अंगूठी, मंगलसूत्र (ओम)) और नगदी लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed