फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Misbehavior with the electrical team that went for checking

Etah News: चेकिंग करने गई विद्युत टीम के साथ की अभद्रता

Mon, 19 May 2025 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 May 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with the electrical team that went for checking
अलीगंज। कस्बे में सोमवार को बिजली चेकिंग कर रही टीम और एक उपभोक्ता में तकरार हो गई। जेई ने उपभोक्ता पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं उपभोक्ता की ओर से बिना महिला पुलिस के घर में घुसने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अलीगंज में तैनात जेई इंतजार खान टीम के साथ मोहल्ला मेवातियान में चेकिंग कर रहे थे। बबलू के मकान पर पहुंचने पर उन्होंने छत के रास्ते से आ रही केबल को चेक करने को कहा। इसका बबलू ने विरोध किया। बबलू के विरोध करने पर जेई से उनका विवाद हो गया। बिजली के खंभे से मकान की छत से होकर मीटर में आ रही केबल से चोरी किए जाने की जेई को आशंका थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बबलू ने जेई के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

कोतवाली अलीगंज में दी तहरीर में जेई ने बताया है कि सोमवार को चेकिंग के समय संविदाकर्मी जुबेर खान, अनुज चौहान, सतेंद्र, रविकुल दुबे उनके साथ थे। बबलू पर मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। उधर, बबलू के भाई अली अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनके मकान पर बिजली के दो कनेक्शन हैं। चार माह पहले संविदाकर्मी रविकुल दुबे ने उसकी दुकान से कुछ सामान उधार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधारी के रुपये मांगने पर बिजली चोरी में फंसाने की ये साजिश है। सोमवार की सुबह 10 बजे उसके दुकान जाने पर रविकुल अपने साथी जुबैर, अमित, सतेंद्र के साथ उसके घर पहुंच गया। उस समय पत्नी आयशा नहा रही थी, घर पर दो छोटे बच्चे थे। बच्चों के बताने पर भी बिना किसी महिला पुलिस के जबरन घर में घुस गए और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए बिजली चोरी में फंसाने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी निर्दोष सेंगर ने बताया कि आरोप-प्रत्यारोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed