{"_id":"58b1c5624f1c1bdb2fb23e17","slug":"milaavatee-doodh-banaane-ke-dhandhe-ka-bhandaaphod","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी दूध बनाने के धंधे का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी दूध बनाने के धंधे का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी दूध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा रोड स्थित रामनगर उद्दनपुर में शनिवार सुबह एसडीएम सदर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रसाधन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक घर से भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पाउडर की बोरियां, रिफाइंड, मिलावटी दूध बनाने के उपकरण, तैयार दूध, और दो दूध के टैंकर बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिलावटी दूध बनाने का कारोबार गांव में पिछले पांच साल से चल रहा था।
एसडीएम सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्त ने शनिवार सुबह पुख्ता सूचना पर पुलिस बल के साथ गंजडुंडवारा रोड स्थित रामनगर उद्दनपुर गांव में एक घर में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दूध टैंकर और कैन में भरा 60 लीटर मिलावटी दूध बरामद हुआ है। तलाशी में स्कीम्ड मिल्क पाउडर से भरी 70 बोरियां और 50 खाली बोरियां, चार टिन रिफाइंड और मिलावटी दूध बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दूध और पास में स्थित उपकरण का गोदाम सीज कर आरोपी रविंद्र को हिरासत में लेकर मिलावटी दूध नष्ट कराया है। ग्रामीणाें ने बताया कि यहां पांच साल से मिलावट दूध बनाकर बेचने का काम चल रहा था। पुलिस ने उपकरण कब्जे में ले लिए हैं। अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि रविंद्र मिलावटी दूध का कारोबार अपने चाचा के खाली मकान में चला रहा था।
------------------
मिलीभगत से चल रहा अवैध कारोबार
रामनगर के ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर में मिलावटी दूध बनाने का काम चल रहा था वहां खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर और टीपी नगर पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा का कार से आना जाना था। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों ही महीना लेते थे, लेकिन कार्रवाई कभी नहीं हुई। एसडीएम सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव को तीन महीने पहले अवैध रुप से चल रहे मिलावटी दूध की सूचना दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
------------------
पांच हजार लीटर दूध की थी रोज सप्लाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि रामनगर में बना मिलावटी दूध कासगंज की नोवा कंपनी समेत आसपास की सभी बड़ी दूध कंपनियाें में सप्लाई होता था। आरोप है कि आरोपी 5000 लीटर मिलावटी दूध रोज कंपनियाें में आपूर्ति कर रहा था।
----------------
जलेसर में 32 बोरी ग्लूकोज पाउडर पकड़ा, नमूने लिए
सीओ कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तहसीलदार संजीव ओझा और खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अरुण कुमार ने आशोक दूध एवं चिल्लर प्लांट और मां दुर्गा आईस एवं चिल्लर प्लांट से मिश्रित दूध के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने गोल नगर स्थित किराना व्यापारी अशोक की दुकान पर छापा मारकर अवैध रुप से रखे गई 92 बोरी ग्लूकोज की बरामद की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्लूकोज बेचने के लिए किराना शॉप अधिकृत नहीं है। ग्लूकोज इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट है जो टॉफी और चॉकलेट बनाने के काम में आता है। टीम ने ग्लूकोज की बोरी जब्त कर उसके नमूने लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी भेजे हैं।