{"_id":"56feb9404f1c1b623ef00105","slug":"mehndi-comptition-in-kasganj-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबा, शालू और आगाम्या की हिट रही मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबा, शालू और आगाम्या की हिट रही मेहंदी
अमर उजाला ब्ययूराो एटा
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
साहिबा, शालू और आगाम्या की हिट रही मेहंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित की गई। प्रतिभागी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डिजाइन में मेहंदी लगाकर खुद को अव्वल साबित करने का प्रयास किया।
मुख्य अतिथि डा. सुरेंद्र गुप्ता, रमन किशोर पल्तानी, आयोजक जयंत गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. सुरेंद्र गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा हर किसी के अंदर है, बस उसे ही समय पर पहचान कर निखारने जरूरत है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि हार से मायूस न हो। जिंदगी में हार-जीत लगी रहती है। आयोजक जयंत गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर से बढ़कर छात्राएं प्रदेश स्तर व देश तक जिले का नाम रोशन करें। जूनियर व सीनियर वर्ग में 20 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निणार्यक मंडल में भावना पुंढीर, सौम्या शर्मा, दिव्या वार्ष्णेय, गौतम गुप्ता मौजूद रहे। 20 प्रतिभागी छात्राओं में सीनियर वर्ग में साहिबा कुरैशी, शालू वार्ष्णेय की मेंहदी सबसे आकर्षक रही। जूनियर वर्ग आगाम्या वैष्णवी की मेंहदी सबसे सुंदर रही। इन चारों विजेता छात्राओं को तीन अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। मेंहदी प्रतियोगिता के दौरान महोत्सव प्रभारी वीपी सक्सेना, आलोक दुबे, अभिषेक पांडेय, दीपक भारद्वाज, प्रियंका वाष्र्णेय सहित बड़ी संख्या में गण्यमान नागरिक मौजूद रहे।