फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maya Devi became the winner in taekwondo school team

ताइक्वांडो में माया देवी स्कूल की टीम बनी विजेता

Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maya Devi became the winner in taekwondo school team
ताइक्वांडो में माया देवी स्कूल की टीम बनी विजेता - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
चार दिवसीय जिला ओलंपिक खेल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में माया देवी पब्लिक एकेडमी की टीम अव्वल रही। वहीं एसजेएस की टीम ने दूसरा और एमपीएस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला ओलंपिक खेलों का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान ताइक्वांडो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केट बॉल, शतरंज,  जूडो, कबड्डी आदि खेल  प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। शनिवार को समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता जादौन ने कहा कि देश व प्रदेश के छोटे छोटे हिस्सों में तमाम खेल प्रतिभाएं छिपी हुईं हैं, लेकिन इन प्रतिभाओं को प्रदर्शन का मौका नहीं मिल पाता।  उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से खेल में निखार आता है। खेल के लिए अभ्यास जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी सुमित कुमार, इमरान, रमन कुमार, लकी राजपूत, अजय कश्य, शालू, तान्या, जतिन, राहुल ,मुकेश, भूपेंद्र, रोहित, जसवीर, प्रतिभा आदि को पदक व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। केए कॉलेज के खेल प्रशिक्षक डा. प्रवीन जादौन ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुनील गौतम, राजेंद्र सिंह,  प्रशांत राजपूत, राहुल कुमार, मुकेश कुमार सहित जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed