{"_id":"591891c84f1c1b7a0485434a","slug":"matadaata-soochee-se-gaayab-hain-matadaataon-ke-naam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से गायब हैं मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से गायब हैं मतदाताओं के नाम
amar ujala
Updated Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में लापरवाही सामने आ रही है। काफी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। एसडीएम भरत लाल सरोज ने रविवार को बूथों का निरीक्षण किया।
निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए वार्डों के परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची में मतदाताओं को जोड़ते हुए सूची जारी की। सूची में काफी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब हो गए। बूथों पर जो बीएलओ तैनात किए गए हैं उनके पास लोग पहुंचकर सूची का अवलोकन कर रहे हैं। सूची में काफी संख्या में लोग ऐसे निकल रहे हैं जिनके नाम सूची से गायब हैं। उपजिलाधिकारी बीएल सरोज ने बूथों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या हटाने के लिए आने वाले आवेदन प्राप्त करते समय विशेष ध्यान रखा जाए। यह न हो कि बाहर का कोई व्यक्ति एक साथ बड़ी संख्या में फार्म लाकर जमा करे।
आवेदन फार्म क्री जांच के बाद ही सूची में नाम शामिल करने या हटाने की प्रक्रिया की जाए। वार्ड 18 के निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि उनके परिवार के नए सदस्यों के नाम तो सूची में शामिल हो गए, लेकिन जो नाम पहले से चले आ रहे थे उन सभी नामों को सूची से हटा दिया गया।