{"_id":"5f8737f28ebc3e9ba2052a40","slug":"mata-ka-mandir-mandir-road-mandir-wali-sadak-etah-news-agr463709631","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह है पथरीली, माता कैसे आएं तुझे मनाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह है पथरीली, माता कैसे आएं तुझे मनाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इसके चलते देवी भक्तों में उत्साह है। इस बार देवी भक्त मां के मंदिर पहुंच उनके दर्शन और पूजन कर उन्हें मनाएंगे। वहीं शहर के प्रमुख देवी मंदिर ठंडी सड़क पर हैं, यहां का रास्ता इतना ऊबड़-खाबड़ है कि भक्ताें को जाने में परेशानी होगी। साथ ही उड़ती धूल और लगने वाला जाम मंदिर के भक्तों को टीस देगा।
शहर में प्रमुख तीन-चार देवी मंदिर हैं। इनमें से तीन देवी मंदिर अकेले ठंडी सड़क पर हैं। यहां पथवारी देवी मंदिर, काली माता का मंदिर और नवदुर्गा मंदिर आदि हैं। नवरात्र में सुबह तीन बजे से भक्तों का पूजन के लिए जाना शुरू हो जाता है। वहीं दोपहर तक पूजन के बाद शाम को माता का भव्य भवन सजाया जाता है और रात साढ़े सात से आठ बजे के बीच नवरात्र में महाआरती होती है।
ठंडी सड़क पर ही बने तीनों मंदिरों के ठीक सामने की सड़क जर्जर है। यहां जल निगम द्वारा मार्च माह में खोदाई कराई गई थी, सीवर डलने के बाद चैंबर बन गए हैं पर सड़क पर अभी तक डामर नहीं बिछाई गई है। इससे जीटी रोड से मंदिर तक जाने वाला पूरा मार्ग पर हर वक्त धूल का गुबार छाया रहता है।
विज्ञापन
टेंपो चालक लगा देते हैं जाम
मंदिर के ठीक सामने ऑटो चालकों ने टेंपो स्टैंड बना रखा है। यहां से गंजडुंडवारा तक टेंपो जाते हैं। चालक टेंपो को मंदिर के आगे लाइन से खड़ा कर देते हैं, ऐसे में यदि जाम आदि लगता है तब भी चालक टेंपो को तब तक नहीं हटाते जब तक वह भर न जाए।
ठंडी सड़क मार्च माह से खस्ताहाल है। नवरात्र में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
संजीव दीक्षित, पुजारी, काली मंदिर
देवी मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन को ठंडी सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनवाना चाहिए।
कमलेश, पुजारी पथवारी मंदिर
नगर पालिका परिषद ने ठंडी सड़क को सीमेंटेड सड़क बनवाने का प्रस्ताव पास किया है। ऐसे में जल निगम ने सीवर की खोदाई के बाद मिट्टी और बजरी सड़क पर डाल दी है। डबल खर्च बचाने के लिए सड़क नहीं बनाई जा रही है। इस संबंध में आज विधायक विपिन वर्मा डेविड के साथ मीटिंग में सड़क निर्माण का निर्णय लिया जाएगा। -एएस भाटी, अधीक्षण अभियंता, जल निगम