फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman's body found hanging, suspicion of murder

Etah News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Fri, 07 Mar 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, suspicion of murder
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर कला में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंजली (22) निवासी मंडलपुर थाना जलेसर जिला एटा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर कलां निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। बताते हैं कि पिछले कुछ समय से अंजली के ससुराल में कलह चल रही थी, जिससे वह काफी परेशान थीं। शुक्रवार को अंजली घर में फंदे से लटकी मिलीं।
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन अंजली को फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई। अंजली का पालन करने वाले भंवरपाल सिंह निवासी मंडलपुर ने उसकी हत्या की आंशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed