फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Market worker died after falling from the roof, two brothers injured by pressing against the wall

Etah News: छत से गिरकर मंडी कर्मी की मौत, दीवार से दबकर दो भाई घायल

Thu, 07 Sep 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Market worker died after falling from the roof, two brothers injured by pressing against the wall
एटा। काेतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला जसराम में बुधवार की रात मंडी कर्मी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि जैथरा क्षेत्र में एक दीवार गिरने से चचेरे भाई दबकर घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला जसराम निवासी मानपाल सिंह (50) की छत से गिरकर मौत हुई है। तहेरे भाई नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मानपाल बुधवार रात में छत पर सोए थे। रात करीब 10 बजे लघुशंका के लिए उठकर जाने पर किसी तरह से पैर फिसलने से नीचे गिर गए। चीख-पुकार मचने पर जाकर देखा तो वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रात में ही पहले निजी अस्पताल लेकर गए, यहां हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान रात करीब 11:30 बजे मौत हो गई। बताया कि मानपाल मंडी समिति में कार्यरत थे।
विज्ञापन

वहीं थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बरना निवासी देव (12) और इसका चचेरा भाई प्रिंस (11) दीवार गिरने से बृहस्पतिवार की सुबह दबकर घायल हो गए। परिजन ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे दोनों रास्ते से निकलकर जा रहे थे। तभी अचानक पड़ोसी रमेशचंद्र की पुरानी दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबने से दोनों बालक घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed