फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Margashirsha unique confluence of culture is art fair: Divisional Commissioner

कला संस्कृति का बेजोड़ संगम है मार्गशीर्ष मेला: मंडलायुक्त

Thu, 08 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 08 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Margashirsha unique confluence of culture is art fair: Divisional Commissioner
कला संस्कृति का बेजोड़ संगम है मार्गशीर्ष मेला: मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने गुरुवार को मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मार्गशीर्ष मेला कला संस्कृति का बेजोड़ संगम है। भगवान वाराह व गंगा की इस पवित्र भूमि पर मेले का आयोजन सुखद अनुभुति देता है। इस दौरान गंगा घाट तक दीपों की जगमग और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन के  साथ मां गंगा की पूजा, आरती उतारी की। भक्तों ने गंगा में दीप दान दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने नृसिंह द्वार पर मेले का शुभारंभ करते हुए फीता काटा। जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन ने इस मौके पर कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेले में संस्कृति और परंपरा से नई पीढ़ी रूबरू होती है। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष अर्चना यादव की ओर से उनके प्रतिनिधि पप्पू यादव ने सभी का स्वागत किया। मौके पर एडीएम सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एएसपी हरेंद्र यादव, सीएमओ डा. रंगजी द्विवेदी, एसडीएम भरतलाल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल, आचार्य वंशीधर, शशिधर, उपेंद्र मिश्रा, सुरेश पटियात, सतीश भारद्वाज, मोहन तिवारी, ओम सिंह मिश्रा आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेले के प्रमुख स्नान पर्व
10 दिसबंर को मार्गशीर्ष एकादशी का पहला स्नान
11 दिसबंर को मार्गशीर्ष द्वादशी का स्नान
12 दिसबंर को नागा साधुओं का शाही स्नान
13 दिसबंर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed