फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mandpura's drains are overflowing with filth

Etah News: गंदगी से बजबजा रहीं मंडपुरा की नालियां

Fri, 24 Apr 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mandpura's drains are overflowing with filth
एटा। ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात के गांव मंडपुरा की गलियां और नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी सफाई न कराए जाने से गांव में संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे होने पर भी मंडपुरा गांव की स्थिति बहुत ज्यादा बदहाल है। कई गलियों में नालियों का निर्माण न होने से सड़क किनारे गंदे पानी का जलभराव है। कई माह से गंदे पानी के एकत्रित होने से बजबजा रही गंदगी से तेज दुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन

कस्बे के नजदीक होने पर भी गांव की कई गलियां और नालियां ऐसी हैं जिनका निर्माण नहीं हो सका है, गली और नाली का निर्माण न होने से घरों का गंदा पानी गली में बह रहा है। बिगड़ी सफाई व्यवस्था की वजह से गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed