{"_id":"58f265a74f1c1bc342cf8e41","slug":"mandee-aur-avaagadh-mein-aaloo-khareed-kendr-khule","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी और अवागढ़ में आलू खरीद केंद्र खुले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी और अवागढ़ में आलू खरीद केंद्र खुले
amar ujala
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
आलू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के आदेश पर शनिवार से मंडी समिति और अवागढ़ में यूपी एग्रो के सरकारी आलू क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इन केंद्रों पर 30 से 55 एमएम साइज का आलू खरीदा जाएगा। हालांकि पहले दिन आलू लेकर क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलू किसानों का राहत देते हुए आठ दिन पूर्व 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय केंद्रों के माध्यम से सरकार द्वारा आलू खरीदने का एलान किया था। शुक्रवार देर रात शासन से आलू खरीद की गाइड लाइन मिलते ही जिला उद्यान विभाग ने आलू की खरीद शुुरूकरा दी है। डीएचओ वीके शर्मा ने बताया कि जिले में मंडी समिति और अवागढ़ यूपी एग्रो के दो सरकारी आलू खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गाडइ लाइन के मुताबिक क्रय केंद्रों पर सिर्फ 30 से 55 एमएम साइज का आलू ही 487 रुपये प्रति कुंतल की दर से आलू खरीदा जाएगा। केंद्रों पर आलू का साइज और गुणवत्ता परखने के लिए दो हार्टीकल्चर निरीक्षक तैनात किए गए हैं। बता दें कि इस बार जिले में 8181 हेक्टेयर रकबे में आलू की खेती थी। कुल 2.19 लाख मीट्रिक टन पैदावार हुई है। अभी तक 18 कोल्ड स्टोरेज में 1,18,400 एमटी आलू रखा जा चुका है। उद्यान विभाग का उम्मीद है कि किसान करीब दस हजार एमटी आलू सहकारी क्रय केद्रों पर बेचेंगे।