{"_id":"57f685ad4f1c1b807f26f7d8","slug":"manch-aur-heleepaid-banakar-taiyaar-bas-seeem-ka-hai-intajaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच और हेलीपैड बनकर तैयार, बस सीएम का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच और हेलीपैड बनकर तैयार, बस सीएम का है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जवाहर तापीय परियोजना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के मलावन में प्रस्तावित 1320 मेगावॉट जवाहर तापीय परियोजना के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिलान्यास के लिए सीएम अखिलेश यादव के आगमन को देखते हुए परियोजना स्थल पर मंच और हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है। अब बस मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने का इंतजार है। पीडब्लूडी ने मलावन से बबरौती तक सड़क का निर्माण भी पूरा कर दिया है।
मलावन में बन रही 1320मेगावाट जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां परवान चढ़ रही हैं। बाउंड्रीवाल का 25 फीसदी काम शेष है, जो कि 10-12 दिनों में निपट जाएगा। इसके साथ ही किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा वितरित कर दिया गया है। वहीं शिलान्यास के लिए सीएम अखिलेश यादव के आगमन को लेकर भी परियोजना स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए परियोजना स्थल पर मंच का निर्माण हो चुका है। कार्यदायी संस्था मैसर्स रामवीर सिंह यादव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने काम को पूरा करने में तेजी दिखा दी है। संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम के लिए 25 फुट लंबा, 60 फुट चौड़ा और 7 फुट ऊंचा मंच का निर्माण कराया गया है। मंच के चारों ओर बैरीकेडिंग कराई जा रही है। पक्के मंच पर रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। वहीं मंच से 150 मीटर की दूरी पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। बबरौती से मलावन तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण पूरा हो चुका है। पंकज ने बताया कि कार्यदायी संस्था कई महीनों से दीवार का काम करा रही है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है।
तापीय परियोजना स्थल पर बन रहे मंच की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। ताकि कोई अराजक तत्व मंच पर तोड़फोड़ न दे। मंच और हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में होने से कारण गेट रात में बंद कर दिया जाता है। स्थल तक रात को पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
परियोजना स्थल पर होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में पंडाल व्यवस्था के लिए लखनऊ की टेंट कंपनी को ठेका दिया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम फाइनल होते ही टेंट कंपनी के कर्मचारी परियोजना स्थल पर डेरा डाल कर अस्थाई व्यवस्था का अंतिम रुप देने में जुटेंगे।