फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   manarega majadooron kee ek rupaye badhee majadooree

मनरेगा मजदूरों की एक रुपये बढ़ी मजदूरी

Sat, 01 Apr 2017 11:40 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 01 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
manarega majadooron kee ek rupaye badhee majadooree
labour - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस बार मनरेगा मजदूरों की मजदूरी सिर्फ एक रुपये बढ़ाया है। इससे श्रमिकों को अब 174 रुपये के बजाय 175 रुपये का भुगतान होगा। जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार मनरेगा  मजदूरों की दिहाड़ी 200 रुपये करेगी।

केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना 2006 में शुरू की थी। 11 साल में इसके मजदूरों की मजदूरी आठवीं बार बढ़ाई गई है, लेकिन इस बार बढ़ोत्तरी सबसे कम हुई है। बता दें कि वर्ष 2006 में जॉबकार्ड धारक को सिर्फ 69 रुपये मजदूरी मिलती थी। इसके दो साल बाद मजदूरी बढ़ा कर 82 रुपये रुपये कर दी गई। 2010-11 में तीसरी बार मजदूरी 100 रुपये और चौथी बार 25 रुपये बढ़ा कर मजदूरी 125 रुपये कर दी गई थी। लेकिन दो साल से मजदूर 174 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर काम कर रहे थे। इस बार उम्मीद थी कि मजदूरी 200 रुपये कर दी जाएगी। पर, केंद्र सरकार ने झटका देते हुए मात्र एक रुपये मजदूरी बढ़ाई है। एक अप्रैल से मनरेगा मजदूरों को 175 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। डीसी मनरेगा एमएन त्रिवेदी ने कहा एक रुपया मनरेगा मजदूरी बढ़ने की सूचना मिली है। अभीतक शासनादेश नहीं मिला है। शासनादेश के मुताबिक मजदूरो का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed