{"_id":"64748bf119d553b406733da44e99017c","slug":"man-s-body-was-found-hanging-at-home-accused-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांव सोंसा में गुरुवार सुबह रविंद्र सिंह (30) का शव घर में लटका मिला। मां ने बेटे का शव लटका देख शोर मचा दिया। इस पर लोग एकत्रित हो गए। भाई ने ससुर, उनके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी भाग गया।
बताया जाता है कि थाना बागवाला के गांव सोंसा निवासी रविंद्र सिंह पुत्र गंगाराम के घर पर बुधवार को नशे में छोटे भाई नरेंद्र के ससुर महेंद्रपाल निवासी दहेली बुजुर्ग थाना सिढ़पुरा, सास, साथी धर्मेंद्र निवासी नगला जिंस थाना कादरचौक बदायूं पहुंचे और नरेंद्र से गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि गालीगलौज के विरोध पर आरोपियों ने नरेंद्र की पिटाई कर दी। एकत्रित हुए लोगों ने मामला शांत करा दिया।
पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतक के बडे़ भाई विजय ने बताया कि रात में रविंद्र, आरोपी ससुर, साथी तीनों कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने रविंद्र की हत्या कर दी और शव को लटका दिया। हत्या के बाद धर्मेंद्र रात में भाग गया, जबकि ससुर पड़ोसी के घर चला गया। गुरुवार सुबह करीब छह बजे मां पानकुंवर देवी पशुओं को चारा डालने पहुंचीं तो रविंद्र का शव लटका मिला। शव लटका देख हल्ला मचा दिया। भाई विजय ने ससुर व धर्मेंद्र के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष बागवाला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह से मामला साफ हो सकेगा।