{"_id":"585972104f1c1bd663e3a0eb","slug":"malaavan-mein-graameenon-ne-lagaaya-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलावन में ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलावन में ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलावन में हाईवे-91 के किनारे स्थित केनरा बैंक शाखा से खाता धारकों को पिछले सात दिन से कैश नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ हंगामा किया। आक्रोश देख कर्मचारी बैक में ताला लगाकर भागने को मजबूर हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने लामबंद होकर मलावन में हाईवे-91 पर दो घंटे के लिए जाम लगाकर दोबारा हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के पति की मदद से हंगामा शांत कराते हुए शाखा खुलवाई और खुद खड़े होकर बैंक से कैश वितरित कराया।
मलावन में केनरा बैंक शाखा के सामने हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले सात दिन लाइन में लग कर खाते से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बैंक रोज कैश नहीं होने का बहाना बनाकर टरका रही है। आरोप है कि बैंक अधिकारी और कर्मचारी दलालों से मिलीभगत कर धन्नासेठों को बीस प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट खाते में जमा कर उन्हें करेंसी चुपचाप बांट रहे हैं। इसी से गुस्साए ग्रामीणों का मंगलवार को धैर्य जवाब दे गया। लामबंद ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हंगामा बरपाया। ग्रामीणों का आक्रोश देख बैंक कर्मचारी शाखा में ताला लगाकर भागे और गांव में छिपे तो गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे-91 पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति अभय प्रताप सिंह उर्फ सतपाल की मदद से ग्रामीणों को शांत कराते हुए दो घंटे बाद जाम खुलवाया। यही नहीं पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को बुला कर शाखा खुलवाई और प्रधान के पति ने सामने खड़े होकर ग्रामीणों को कैश वितरित कराया।