फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maize worth Rs 9 lakh was taken away and not given.

Etah News: 9 लाख रुपये की मक्का ले जाकर नहीं दिए रुपये

Sun, 28 Jul 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Maize worth Rs 9 lakh was taken away and not given.
एटा। थाना जलेसर में चांदनी बंसल निवासी कमलानगर जिला आगरा ने यदुवीर यादव बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी आगरा बाईपास रोड टीपी नगर मैनपुरी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी लगभग 9 लाख रुपये की मक्का बाबा रामदेव इंडस्ट्रीज फूड पार्क अलवर राजस्थान के नाम से धोखाधड़ी कर हड़प ली गई है। मांगने पर रुपये नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चांदनी ने बताया कि उनकी लव राज एसोसिएट्स के नाम से एक दुकान नवल नगर हाथरस में है। वह खाद्यान्न का थोक व्यापार करती हैं। 21 जून को बाबा रामदेव इंडस्ट्रीज बी-143 एग्रो फूड पार्क एमआईए अलवर राजस्थान के मैनेजर सीपी यादव ने फोन कर 385 क्विंटल मक्का खरीदी। इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए हमने एसके ट्रेडर्स महावीर गंज जलेसर के प्रोपराइटर सोनू गुप्ता से मक्का को खरीदा। जिसके 760 पैकेट तैयार किए गए। इनको भेजने के लिए बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी और कमीशन एजेंसी आगरा बाईपास रोड टीपी नगर मैनपुरी के मालिक यदुवीर सिंह यादव को 22 जून को ऑर्डर दिया।
विज्ञापन

यदुवीर सिंह ने माल को एक ट्रक में भरवा कर 22 जून को ही बाबा रामदेव इंडस्ट्रीज के लिए रवाना कर दिया। 25 जून तक भी जब माल नहीं पहुंचा तो सीपी यादव ने फोन कर मुझको बताया। इसके बाद मैंने फॉर्म के मालिक यदुवीर सिंह और ट्रक के मालिक रहमदीन, चालक नसर खान से संपर्क किया, तो उन्होंने कोई भी सही जवाब नहीं दिया। 1 जुलाई तक भी जब माल नहीं पहुंचा तो संपर्क करने का प्रयास किया। सभी के नंबर स्विच ऑफ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि यदुवीर सिंह के साथ ही ट्रक मालिक व चालक ने एक साजिश के तहत षड़यंत्र करके मुझसे बेईमानी की है। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed