फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maize procurement picks up pace; 100 quintals purchased across 9 procurement centers.

Etah News: मक्का खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 9 क्रय केंद्रों पर 100 क्विंटल खरीद

Fri, 26 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Maize procurement picks up pace; 100 quintals purchased across 9 procurement centers.
मंडी समिति में बनाए गए क्रय केंद्र पर रखी मक्का। संवाद
जिले में बने 9 केंद्रों पर 20 हजार क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्यसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए 15 जून से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया के तहत जिले में 9 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अब तक इन केंद्रों पर करीब 100 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है।

विपरणन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक मक्का खरीद की जाएगी। इस बार जिले के लिए 20 हजार क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे निर्धारित अवधि के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि मक्का खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण लगातार जारी है। अब तक 800 से अधिक किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पंजीकरण के बाद किसान अपनी उपज लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं जिससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आने लगी है। विपणन अधिकारी के अनुसार सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी मक्का क्रय केंद्रों पर बेचें। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए आने वाले दिनों में खरीद में और तेजी आएगी व शासन की ओर से निर्धारित 20 हजार क्विंटल के लक्ष्य को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed