फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mahila sammaan ko samarpit hai modee sarakaar

महिला सम्मान को समर्पित है मोदी सरकार

Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
mahila sammaan ko samarpit hai modee sarakaar
भाजपा का महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के जिला महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती ने कहा कि मोदी सरकार महिला सम्मान को समर्पित है। इसके लिए उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका भ्रूण को सुरक्षा, घर-घर में शौचालय का वादा कर महिलाओं को सम्मान एवं नि:शुल्क गैस वितरण आदि योजनाएं भी गिनाईं। नोटबंदी को कालेधन एवं आतंकवाद का संहारक बताते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश सम्मान एवं देशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

सम्मेलन की संयोजिका पूर्व विधायक मिथिलेश अंगरिया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली भाजपा चुनावों में इतिहास रचेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार देश का गरीब खुश है। मोर्चा नेता प्रेमलता वर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बेटियों के लिए वरदान बन रहा है। सम्मेलन को शुभ्रा सिंह, निर्मला दीक्षित,विमलेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ एवं महिला मोर्चा की मीरा वार्ष्णेय ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन डॉ श्याम लता वेद ने किया। मौके पर पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, सुधाकर वर्मा, पंकज चौहान, विक्रांत माधौरिया, अग्रिम जैन, सचिन उपाध्याय, दिनेश गुप्ता अलीगंज, रामसेवक पहलवान, संदीप जैन, बबिता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
भीड़ के आगे बौनी रही व्यवस्था
जिला महिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़ के आगे सारी व्यवस्था बौनी पड़ गई। कुर्सी कम पड़ जाने से कई महिलाओं को बेंच मंगाकर बैठाना पड़ा। रविवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित महिला सम्मेलन में गांव से शहर तक की हजारों महिलाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed