{"_id":"64b42bcc8e9bbf013306ba4e","slug":"mahadevs-chants-will-echo-in-pagodas-on-monday-etah-news-c-163-1-eta1001-2373-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोमवार को शिवालयों में गूंजेंगे महादेव के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोमवार को शिवालयों में गूंजेंगे महादेव के जयघोष
Sun, 16 Jul 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ शिवालयों पर पहुंचेगी और महादेव के जयघोष गूंजेंगे। शिव भक्त पूरी भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करंगे। गांव से लेकर शहर तक पूरा वातावरण शिवमय रहेगा। रविवार को हर सड़क पर कांवड़ यात्रा की धूम दिखाई दी। मोबाइल डीजे पर चल रहे शिव भजन गूंजते रहे।
लोग दूर-दूर से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। साथ ही पूरे भक्ति भाव के साथ लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने में जुटे हैं। जिले के सभी प्रमुख शिवालयों पर भक्तों की भीड़ हर रोज ही पहुंच रही है। जबकि सोमवार को संख्या और बढ़ जाती है। भगवान भोलेनाथ के तमाम भक्त सोमवार व्रत भी रख रहे हैं।
प्रसिद्ध कैलाश मंदिर के महंत पं. धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भी भक्तों की भीड़ रही थी। दूसरे सोमवार को भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसलिए भक्तों से कहा जा रहा है कि वह कतार में लगकर ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें। साथ ही जो शिवभक्त प्रसाद वितरण करते हैं वह निकासी द्वार या उसके आसपास प्रसाद वितरण न करें। मंदिर के नीचे प्रांगण में जामुन के पेड़ के पास खड़े होकर प्रसाद वितरित करें। शाम के समय मंदिर में शिवलिंग के आसपास दीपक न जलाएं।