{"_id":"ae29a090c6d3636293fc691de1ce98a4","slug":"magic-show-satire-on-the-evils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक शोर में किया कुरीतियों पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक शोर में किया कुरीतियों पर कटाक्ष
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दद्दा पब्लिक स्कूल में दुलार संस्था की ओर से मैजिक शो आयोजित किया। शो में समाज के अंदर पनप रही कुरीतियों व पर्यावरण के लिए बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों व बच्चों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
जादूगर देवा सम्राट ने अपनी जादू की कलाओं से बच्चों का मन मोह लिया। जादू के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण के अलावा राष्ट्रीय एकता, पोलियो, कुष्ठ रोग, साक्षरता, नैतिकता, नशा मुक्ति आदि विषयों पर जादूगर ने बहुत ही रोमांचक प्रस्तुति देकर बच्चों की वाहवाही लूटी। प्रबंधक डा. मनोज शर्मा ने कहा कि प्रकृति पूरे भारत को बिगड़ते पर्यावरण के प्रति चेता रही है। भारत के अलग-अलग स्थानों में हुई विभिन्न घटनाएं बिगड़ते पर्यावरण का संदेश दे रही है। प्रधानाचार्य कामिनी गुप्ता ने कहा कि पॉलीथिन का बढ़ता प्रयोग पर्यावरण को बिगाड़ रहा है। इसलिए सभी को पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना चाहिए। बाजार से खरीदारी करते समय घर से बैग लेकर जाए । ताकि पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो सके। सुनील कुमार, सुमित कुमार, आरिसी खान, उजमा खान, दुष्यंत राजपूत, पवनीश लोधी, राकेश बघेल बीना पाल, निशा राजपूत, रुचि श्रीवास्तव, रेनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।