{"_id":"64529fdc54909759c8070d46","slug":"madrasa-board-exam-will-be-held-at-three-centers-etah-news-c-25-1-145226-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Wed, 03 May 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 मई से शुरू हो रही है। परीक्षा 24 मई तक चलेगी। इसको संपन्न कराने के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड से केंद्रों का निर्धारण होने के साथ छात्र संख्या का निर्धारण भी कर दिया गया है। वैसे तो जिले में 48 मदरसे संचालित हैं, लेकिन सात ऐसे हैं जो बोर्ड परीक्षा के दायरे में आते हैं। इन मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में जलेसर का जीजीआईसी, जैथरा में गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज सहित शहर में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जलेसर में 100, जैथरा में 27 व अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में 124 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित दो सचल दल बनाए जाएंगे। परीक्षा 17 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी।
-- -- -- -- -- --
नहीं आए अभी प्रवेश पत्र
बोर्ड परीक्षा में अब चंद दिन बचे हैं, लेकिन विद्यार्थियों के अभी तक प्रवेश पत्र नहीं आए हैं। ऐसे में विद्यार्थी मदरसों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
नहीं आए अभी प्रवेश पत्र
बोर्ड परीक्षा में अब चंद दिन बचे हैं, लेकिन विद्यार्थियों के अभी तक प्रवेश पत्र नहीं आए हैं। ऐसे में विद्यार्थी मदरसों के चक्कर लगा रहे हैं।