फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lover couple committed suicide by hanging themselves In Etah troubled by harassment of girlfriend uncle

अलग-अलग चिताओं पर जले प्रेमी युगल: घरवाले थे राजी... फिर विलेन बनकर मौसा की हुई इंट्री, मरने पर कर दिया मजबूर

Wed, 26 Jun 2024 01:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

प्रेमी युगलों का अंतिम संस्कार अलग-अलग चिताओं पर किया गया। घरवाले राजी थे। लेकिन विलेन बनकर मौसा की इंट्री हुई। दोनों को मरने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
lover couple committed suicide by hanging themselves In Etah troubled by harassment of girlfriend uncle
इसी पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की सुबह नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव मिले थे। साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले साथ जी तो नहीं सके। लेकिन, दुनियां साथ में जरूर छोड़ गए। मौत के बाद भी उनका अंतिम संस्कार साथ न हो सका। परिजन ने अलग-अलग दोनों का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला पाती गांव की है। गांव में एक ही रस्सी में दो फंदे बनाकर प्रेमी-युगल ने जान दे दी। उनकी साथ जीने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। उम्मीद थी कि मरने के बाद परिजन दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ करेंगे। मगर, यह तमन्ना भी अधूरी रह गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम परिजन ने अपने-अपने खेत में दोनों का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

मंगलवार को हुई बातचीत में मृतक आकाश के पिता देवेंद्र ने बताया कि एक बार लड़की की मां विमलेश शादी को राजी हो गई। इस पर दोनों गांव से चले गए थे। मगर, कुछ समय बाद लड़की के मौसा के कहने पर दोनों को वापस बुला लिया गया। 
 
विज्ञापन

घर आते ही मौसा ने करिश्मा को जमकर पीटा। इसके अलावा जब भी उसको पता लगता था कि करिश्मा और आकाश के बीच बात या मुलाकात हुई है तो वह लड़की की पिटाई करता था। 19 जून को हुई पंचायत के दौरान भी मौसा ने सबके सामने करिश्मा को पीटा था।
 
विज्ञापन

बताया कि 17 मार्च को करिश्मा की गोद भराई की रस्म हुई। उसके बाद जब सगाई की बारी आई तो करिश्मा ने अंगूठी पहनने से इंकार कर दिया था। कहा था कि मैं तो सिर्फ आकाश से प्यार करती हूं। यह सुनकर लड़के वाले चले गए। उनके जाते ही मौसा ने फिर करिश्मा की पिटाई की थी।
 

एक वर्ष से घर से दूर रह रहे थे पिता-पुत्र

देवेंद्र ने बताया कि हमारा और लड़की का घर गांव में आमने-सामने है। पिछले एक साल से विवाद की वजह से पुत्र आकाश को लेकर कासगंज रोड पर आईटीआई के पास किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार की सुबह करीब 3 बजे लड़की की मां विमलेश ने मेरे बड़े बेटे योगेश को फोन किया। कहा कि आकाश उनकी बेटी करिश्मा को लेकर कहीं चला गया है। योगेश ने कहा कि आपने रोका क्यों नहीं? उसने कहा वह तो सुबह पता चलेगा। इसके बाद सुबह दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले।

पुलिस घटनास्थल पर ही छोड़ गई प्रेमी युगल की चप्पलें

गांव के बाहर जिस पेड़ पर लटक कर प्रेमी युगल ने जान दी, उसके नीचे दूसरे दिन भी दोनों की चप्पलें पड़ी हुई थीं। लोगों का कहना था कि पुलिस को घटनास्थल से प्रत्येक साक्ष्य को ले जाना चाहिए था। लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि वह हत्या की तहरीर लेकर थाने गया, लेकिन उसकी तहरीर नहीं ली गई।

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर हो सकता है किसी और की पुरानी चप्पल पड़ी हों। टीम ने सभी प्रमुख साक्ष्य संकलित किए हैं। ऐसा कुछ है तो एक बार फिर दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed