फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   loot

मैनपुरी में कंटेनर लूटकर चालक को एटा में फेंका

Sun, 01 Sep 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
loot
एटा। मैनपुरी में ट्रक लूटकर बदमाश कंटेनर चालक को पिलुआ क्षेत्र में फेंककर चले गए। मामले की जानकारी चालक ने पिलुआ थाने पर पहुंचकर दी। एसएसपी ने चालक से पूछताछ की। चालक की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के थाना कन्हई के गांव सरखेलपुर निवासी कंटेनर चालक अब्दुल सत्तार शनिवार को गाजियाबाद से वाशिंग मशीन और फ्रिज लेकर लखनऊ चला था। शनिवार रात वह ट्रक लेकर मैनपुरी जिले के वेबर थाने के नवीगंज पुलिस चौकी पर पहुंचने वाला था कि कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया और कार में डाल लिया। इसके बाद एक बदमाश बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं बदमाशों ने चालक को एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में अरथरा नहर पुल के पास फेंक दिया। सुबह आसपास के लोगों ने युवक को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद चालक पिलुआ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर मौके पर पहुंचे एसएसपी सुनील सिंह ने चालक से पूछताछ की। इसके बाद पिलुआ थाने में ट्रक लूट की रिपोर्ट चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed