फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Suspected Swine Flu Cases Tested in Agra, Samples Sent to SN Medical College Lab

स्वाइन फ्लू का अलर्ट: आगरा में छह संदिग्धों के लिए गए नमूने, एसएन की लैब में होगी जांच; दिख रहे थे ये लक्षण

Sat, 05 Sep 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 10:36 AM IST
सार

आगरा में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है और छह संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। दयालबाग की 64 वर्षीय संक्रमित महिला की हालत में सुधार बताया गया है, जबकि एटा के 80 वर्षीय चिकित्सक में निजी लैब की जांच में इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
Six Suspected Swine Flu Cases Tested in Agra, Samples Sent to SN Medical College Lab
स्वाइन फ्लू टेस्ट - फोटो : Archive

विस्तार

स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे हैं। दयालबाग में मिली स्वाइन फ्लू पीड़ित वृद्धा की हालत ठीक है। परिजन में भी कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि स्क्रीनिंग में सांस लेने में परेशानी, बुखार ठीक नहीं होने और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की नमूनों की जांच करा रहे हैं। एसएन में आगरा के अलावा अन्य 8-10 जिलों के मरीजों के भी नमूने आ रहे हैं। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि दयालबाग में मिली 64 साल की स्वाइन फ्लू की मरीज की दवाएं चल रही हैं। हालत में सुधार है।
विज्ञापन



एटा के चिकित्सक में हुई इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि
संचारी रोग नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि एटा के 80 साल के चिकित्सक डॉ. शीलेंद्र गौड़ की शहर के निजी अस्पताल में मौत हुई। उनकी जांच निजी लैब में हुई जिसमें इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि हुई है। निजी लैब और अस्पताल संचालकों से रिपोर्ट तलब की है। वह हृदय रोगी थे और फेफड़े व किडनी की बीमारी भी थी। मौत हार्टअटैक के चलते बताई गई है। इसकी रिपोर्ट एटा सीएमओ को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed