{"_id":"689b7ccf3f7cb3d6cf081bc1","slug":"lokpal-investigated-mnrega-works-in-gadhiya-jagannath-etah-news-c-163-1-eta1003-137581-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लोकपाल ने गढि़या जगन्नाथ में की मनरेगा कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लोकपाल ने गढि़या जगन्नाथ में की मनरेगा कार्यों की जांच
Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ में निजी भूमि पर मनरेगा कार्य कराए जाने की शिकायत पर मंगलवार को लोकपाल की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलीगंज और राजा का रामपुर थाने का फोर्स तैनात रहा।
तीन सदस्यीय टीम ने मनरेगा कार्य की जांच करते हुए मजदूरों और ग्रामीणों से वार्ता की। जिज्ञासावश लोग मकान की छत पर खड़े होकर कार्रवाई को देखते रहे। जांच के बाद लोकपाल विनय शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान के निजी भूमि पर मनरेगा से कार्य कराए जाने की गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।
इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम उनकी अध्यक्षता में जांच कर रही है। एपीओ अमरदीप तिवारी, पंचायत सचिव ललित, तकनीकी सहायक हरीश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में जांच की गई है।