फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lohia village road, not in Kajikedha

लोहिया गांव काजीखेड़ा में सड़क ही नहीं

Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 23 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lohia village road, not in Kajikedha
लोहिया गांव काजीखेड़ा में सड़क ही नहीं - फोटो : अमर उजाला
लोहिया गांवों का हाल बदहाल हो चुका है। गांव में सड़क और न ही तालाब बने हैं। शौचालय भी टूटे पड़े हैं। ग्रामीण कई बार प्रशासन से गांव के विकास की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी पर गांव की ओर ध्यान देने की फुरसत नहीं है।
विज्ञापन

निधौलीकलां विकास खंड के गांव काजीखेड़ा का नाम जब वर्ष 2015-16 में राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में हुआ था, तो ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब दिन बहुरेंगे, लेकिन ऐसा कुछ न हुआ। अब आलम यह है कि गांव में सड़क बन सकी है और न ही तालाब बन सका है। तालाब निर्माण के गांव में जमीन चिन्हित तो कर ली गई है, लेकिन विभाग ने अब तक तालाब खोदाई का काम शुरू ही नहीं कराया। इसके साथ ही गांव की मुख्य सड़क भी अधूरी पड़ी हुई है। जहां कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि गांव जब से लोहिया योजना में आया है, तब बस दो गलियों का ही निर्माण हो सका है। वहीं गांव में बिजली आपूर्ति का आलम भी बिगड़ा हुआ है। हालात यह हैं कि पहले तो गांव में बिजली आती नहीं है। जगह-जगह तार और खंभे टूटे पड़े हैं। विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कर्मचारी तारों को सही करने नहीं आया। इसके साथ ही ग्रामीणों को गलत विद्युत बिल बनाकर भेज दिए गए हैं। ग्रामीण रूपकिशोर बताते हैं कि कई गांव बिजली दफ्तर में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया समस्याओं के विरोध में वो कई बार कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीण बाबा पागलदास कहते हैं कि लोहिया गांव में आने के बाद गांव का विकास नहीं हो सका है। अधिकारी निरीक्षण के लिए आते ही नहीं हैं। साथ ही गांव में स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया कहते हैं गांव काजीखेड़ा की समस्याएं संज्ञान में नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नहीं आती हैं मैडम
गांव में बने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाल भी बेहाल है। प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापिका रोज विद्यालय नहीं आती हैं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी ऐसा ही हाल है। बीएसए और अन्य अधिकारी भी निरीक्षण को विद्यालय नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed