फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

जिले से बड़ी संख्या में लोगों का नौकरी पर लौटने का सिलसिला हुआ शुरू : फोटो

Mon, 10 Aug 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown
एटा। मार्च माह में कोरोना संक्रमण की शुरूआत होते ही जिले के बाशिंदों का घरों को लौटना हुआ था। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटकर आए। वहीं अनलॉक प्रथम में कुछ फैक्ट्रियां दिल्ली नोयडा में संचालित हुईं तो उन्होंने संपर्क कर लोगों को बुलाना शुरू कर दिया। अब आलम यह है बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संक्रमण के बाद अनलॉक प्रथम में जिले से लोगों का नौकरी पर जाने का सिलसिला शुरू हुआ। वह रक्षाबंधन के त्योहार के बाद सैकड़ों की संख्या में तब्दील हो गया। आलम यह है कि दिल्ली जाने वाली बसों का बस स्टैंड पर टोटा रहता है।
विज्ञापन

जबकि बड़ी तादात में यात्री बसों के इंतजार में इधर से उधर भटकते रहते हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे तक दिल्ली रूट पर 42 बसें डिपो की भेजी जा चुकी थीं। इसके बाद भी बस स्टैंड से लेकर जीटी रोड तक यात्रियों की भरमार थी। बसों के इंतजार में यात्री भटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के नहीं है इंतजाम
परिवहन निगम की बसों को संक्रमण से बचाव की शर्त पर शासन द्वारा चलने की अनुमति दी गई है। बसों में खड़े होकर कोई यात्रा नहीं करेगा। इसके साथ ही बिना मास्क के किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी बसों में बेधड़क यात्री बिना मास्क के ही यात्रा कर रहे है।
ऑटोमैटिक मशीन भी खराब
बस स्टैंड पर शासन के निर्देश पर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए आटोमैटिक मशीन लगाई गई थी, लेकिन दस दिन चलने के बाद मशीन खराब हो गई। इसके चलते बिना हाथ सैनिटाइज किए लोग बसों में चढ़ रहे है।

दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाने के लिए निकले है। दो बजे तक 42 बसों को दिल्ली भेजा जा चुका है। जैसे बस आ रही है वैसे ही उसे बस स्टैंड से रवाना कर दिया जाता है।
अजयपाल यादव, बस स्टैंड प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed