फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

असोम के कामगार कर रहे घर जाने की मांग

Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज में फंसे असोम के लोग। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बाहरी राज्यों में फंसे जिले के मजदूर स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से लगातार जिले मेें आ रहे हैं। वहीं जिले में फंसे असोम के करीब 150 मजदूर अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे हैं। पीएम, सीएम से लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

यह लोग जिले में एक मार्केटिंग कंपनी के लिए कार्य करते हैं। लॉकडाउन के कारण कंपनी का कामकाज बंद हो गया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह लोग न मकान का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। यह कामगार सामुदायिक रसोई में खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर लोग असोम के नगांव जिला हजोई, वैस्ट करवी एवं जिला बंगाई गांव के रहने वाले हैं। कामगार विनय, अभिजीत आदि ने बताया कि वह जिस कंपनी के लिए काम करते थे, उसने पूरा काम समेट लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उन्हें घर भेजा जाए। इन कामगारों में अभिजीत, रिचा, सुमारानी, सुनील टंडन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौली में फंसे हैं बिहार के 25 मजदूर
अहरौली के वॉटर प्लांट पर काम करने के लिए आए 25 मजदूर लॉकडाउन शुरू होने के समय से यहां फंसे हैं। यह मजदूर लगातार अपने घर जाने की मांग कर रहे हैं। यह मजदूर बिहार के भागलपुर और अररिया के रहने वाले हैं। प्रवासी बिट्टू ने बताया कि सभी लोग बेहद परेशान हैं। वॉटर प्लांट निर्माण कंपनी कोई सहयोग नहीं कर रही।

सूचीबद्ध किया जा रहा
दूसरे राज्यों के प्रवासियों को लगातार सूचीबद्ध किया जा रहा है। यह सूची शासन के पास जाएगी। इसके पश्चात इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा। शासन जो भी निर्देश देगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - तेज प्रताप मिश्र, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed