फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

राजस्थान से आए मजदूरों ने क्वारंटीन करने का किया विरोध

Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
क्वारंटीन सेंटर पर रखे गए राजस्थान से लौट कर आए मजदूर। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में शनिवार की रात राजस्थान और उत्तराखंड से 47 प्रवासी मजदूर आए हैं। बस स्टैंड पर जांच के बाद उन्हें आगरा रोड स्थित एक क्वारंटीन सेंटर पर भेज दिया गया। इस पर भड़के मजदूरों ने यह कहकर विरोध किया कि उनका स्वास्थ्य परीक्षण होकर आया है। अब उन्हें घर भेज दिया जाए।
विज्ञापन

जिले में दो बसें शनिवार की देर रात प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंची। एक बस में राजस्थान से 33 और दूसरी बस में उत्तराखंड से आए 14 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। नोडल अधिकारी डीडीओ एसएन कुशवाहा की उपस्थिति में सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एक कान्वेंट पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में उन्हें भेजा गया।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचते ही हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा वे एक माह तक क्वारंटीन भी रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें क्वांरटीन क्यों किया जा रहा है। अब वे अपने घर जाएंगे। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर अबुल कलाम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही शीघ्र घर भेजने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आने पर आई जान में जान
राजस्थान के उदयपुर में काम करता हूं। लॉकडाउन होने के बाद डर लग रहा था। पता नहीं कब घर पहुंचेंगे, लेकिन सीएम ने बुलाकर जान में जान डाल दी।
विकास यादव, हरनावली
एक माह वहां, अब यहां भी क्वारंटीन
देहरादून के विकास नगर में काम करता हूं, जहां उसे एक माह तक क्वारंटीन में रखा गया। बस से आया हूं। अब यहां भी एकांतवास में कर दिया है।
अजीत, पिलुआ
हर बाहरी व्यक्ति क्वारंटीन होगा
लेखपाल व अन्य राजस्व निरीक्षकों को बाहर से आने वाले मजदूरों व अन्य लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed