फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

पापा.... यहां रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा, हमें घर बुला लो

Sun, 03 May 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। पापा.. किसी तरह हमें घर बुला लो। सरकार सिर्फ पंजीकृत मजदूरों को ही घर भेज रही है। पंजीकरण के लिए जो टोल फ्री नंबर दिए गए हैं उन पर कई दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा। यहां खाने-पीने का इंतजाम भी नहीं हो पा रहा। इस तरह की गुहार अन्य प्रदेशों में कार्य करने वाले लोगों द्वारा अपने परिजनों से लगाई जा रही है। परिजन भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जिले के सरकारी दफ्तरों तक चक्कर लगा रहे हैं। एक या दो नहीं बल्कि तमाम मजदूरों की यही समस्या है।
विज्ञापन

हम बहुत परेशान हैं
कासगंज क्षेत्र के गांव नगला मोहन में रहने वाले राजीव कुमार दिल्ली के रिठाला में रहते हैं। वह एक कंपनी में श्रमिक हैं। उन्होंने रविवार सुबह अपने पिता रामसुख को फोन किया। कहा कि पापा यहां खाने-पीने का इंतजाम नहीं हो पा रहा। घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। यूपी सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए नोडल अधिकारियों के जो नंबर दिए गए हैं उन पर संपर्क नहीं हो पा रहा। किसी तरह कासगंज में रजिस्ट्रेशन कराकर हमें घर बुला लो।
विज्ञापन

सारे प्रयास हो गए विफल
पंजाब के अमृतसर में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले गुरहना पंचायत के अशोक कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पंजाब में फंसे हुए हैं। उन्होंने भी अपने परिजनों को फोन करके कहा कि पंजाब में तो किसी तरह रजिस्ट्रेशन करा ही नहीं पा रहे और बिना रजिस्ट्रेशन के हम घर नहीं आ पाएंगे और यदि यहीं फंसे रहे तो भूखे रहने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed