फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

लॉकडाउन: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला, वर्दी फाड़ी

Wed, 29 Apr 2020 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
lockdown
एटा। कोतवाली नगर पुलिस मंगलवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान ही पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक सिपाही को पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के बली मोहम्मद चौराहा पर क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय पर तैनात सिपाही सुनील कुमार व हरिओम के साथ ही सब इंस्पेक्टर नेपाल सिंह मंगलवार दोपहर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कैलाश मंदिर की तरफ से आया और पुलिसकर्मियों को गालियां देने लगा। सिपाही सुनील कुमार ने विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर दिया और सिपाही का गिरेबान पकड़ कर
विज्ञापन

मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही सुनील कुमार की वर्दी फट गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही को किसी तरह बचाकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला कटरा बताया है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एके सिंह ने बताया है कि आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। उसे मौके से दबोच लिया गया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed