फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

‘लॉकडाउन ही हमारा कवच, इसका जारी रहना ठीक’

Tue, 14 Apr 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
lockdown
अमित वार्ष्णेय। - फोटो : ETAH
एटा। पीएम मोदी द्वारा बढ़ाए गए लॉकडाउन का लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन ही उनका कवच है। इसका जारी रहना ठीक है। इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। उन्होंने कहा कि देशहित में वे पीएम मोदी के साथ हैं। इस लोगों में धारावाहिक रामायण देखने के बजाय मोदी को सुनने की उत्सुकता ज्यादा रही।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी के दवा कारोबारी संजय सभरवाल ने निर्णय को सही बताया। उनका कहना है कि मरीज मिलने तक इसे जारी रहना ही उचित है, लेकिन सब्जी, दवा, खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुचारु रहनी चाहिए।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी हरीश साहनी कहते हैं कि मोदी का निर्णय दूरगामी है। इसके अलावा कोई विकल्प भी तो नहीं है।
कांट्रैक्टर आशीष कोहली कहते हैं कि स्वस्थ व जीवित रहेंगे तो सब कुछ हासिल करेंगे। निजी कंपनी में सेल्स आफिसर अभय गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन ही हमारा कवच बन रहा है। इसका जारी रहना ठीक है। विनोद गुप्ता, प्रदीप साहनी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खाद्य एवं अन्य उपभोग सामान की कालाबाजारी पर अंकुश एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन पर लगे प्रतिबंध
लॉकडाउन को हल्के में लेना विनाशकारी हो सकता है। भीलवाड़ा मॉडल की तर्ज पर जिले को सीज कर यहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
-जैस्मिन तिवारी
जिले को सीज कर देना चाहिए
जिला एवं कस्बे सीज कर देना चाहिए, जिससे लोग लॉकडाउन में घरों में ही रहें। ऐसे लॉकडाउन से क्या फायदा, सुबह बाजार में भीड़ जुटते ही पूरी मेहनत बेकार।
अमित वार्ष्णेय
सामाजिक दूरी का पालन हो
लोगों में पुलिस की सख्ती जरूरी है, ताकि सामाजिक दूरी का पालन हो सके। यदि कर्फ्यू लगाया गया तो दूसरी दिक्कतें हो जाएंगी। इसलिए लोगों को समझा कर घरों में भेजा जाए। -रवनेश जैन

लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी था
जिस तरह से बाजारों में भीड़ लग रही है। उससे इतने दिनों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया जाना जरूरी था, अब लोग घरों में रहें।
-नवीन कुमार यादव एडवोकेट

नवीन यादव एडवोकेट।

नवीन यादव एडवोकेट।- फोटो : ETAH

 रबनेश जैन।

रबनेश जैन।- फोटो : ETAH

जैस्मन तिवारी।

जैस्मन तिवारी। - फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed