फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lock in the communicable disease ward, patients are being admitted in the general ward

Etah News: संचारी रोग वार्ड में ताला, सामान्य वार्ड में किए जा रहे मरीज भर्ती

Mon, 21 Jul 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 21 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lock in the communicable disease ward, patients are being admitted in the general ward
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में संचारी रोग वार्ड भी बनाया गया है इसमें संचारी रोग से पीड़ित लोगों को भर्ती किया जाना है लेकिन यहां पर लापरवाही बरती जा रही है। संचारी रोग वार्ड में ताला लगा है और मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 5वें तल पर संचारी रोग वार्ड बनाया गया है। यहां पर मलेरिया व डेंगू से पीड़ित मरीज को भर्ती किया जाना है लेकिन चिकित्सक-कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए मलेरिया पीड़ित मरीज को सामान्य वार्ड में ही भर्ती कर उपचार दे रहे हैं। मलेरिया पीड़ित मरीज को सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। संचारी रोग वार्ड में मरीजों के लिए 20 से अधिक बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी बेड पर मच्छरदानी भी लगाई गई हैं लेकिन इस वार्ड में एक भी मरीज को अभी तक भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कागजों में चल रहा संचारी रोग अभियान
जिले में 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के तहत साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया जाता है लेकिन धरातल पर कहीं सक्रियता नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कागजों में ही संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग वार्ड में मलेरिया के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। मामले की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए जाएंगे कि मलेरिया पीड़ित को संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया जाए। -सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed