{"_id":"672f9f0202e6c721a80580b9","slug":"list-of-examination-centers-will-come-on-11th-objections-will-be-taken-etah-news-c-163-1-sagr1019-125481-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परीक्षा केंद्रों की 11 को आएगी सूची, ली जाएंगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परीक्षा केंद्रों की 11 को आएगी सूची, ली जाएंगी आपत्तियां
Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची 11 नवंबर को आएगी। इसके बाद इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। पहले यह सूची 2 नवंबर को आनी थी, लेकिन अब परीक्षा के निर्धारण की समय सारणी में बदलाव किया गया है।
जनपद में 564 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 25 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त हैं। वर्ष 2025 में होने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 20 सितंबर को शुरू हुई थी। सभी विद्यालयों से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उनके यहां उपलब्ध भौतिक संसाधनों और सुविधाओं का विवरण अपलोड कराया था। इसका भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया था। टीम में संबंधित तहसीलों के तहसीलदार राजकीय विद्यालय के एक प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग भी शामिल थे।
सभी तहसीलों की जांच आख्या आने के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों के भौतिक संसाधन और सुविधाओं का विवरण अपडेट किया जा चुका है। अब यूपी बोर्ड से परीक्षा आवंटन से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होनी है। 2 नवंबर को सूची आने के बाद आपत्तियां देने की बात कही गई थी। नई समय सारणी आई है, जिसके तहत 11 नवंबर को सूची आएगी और 14 नवंबर तक आपत्ति ली जाएंगी।