{"_id":"57cefd2e4f1c1b1c56318188","slug":"lekhapaalon-ne-kiya-buddhi-shuddhi-yagy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन के 15वें दिन शासन की बुद्धि शुद्धि के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। लेखपालों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
यज्ञ कार्यक्रम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक रोशन सिंह शास्त्री ने संपन्न कराया। गायत्री मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। सभी लेखपालों ने अपनी मांगों को उठाया। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि उनकी छह सूत्रीय मांगे हैं। इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। जिलासचिव मुकेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि उनकी जो मांगे हैं वे निश्चित ही पूरी होंगी। दृढ़ निश्चय होकर अपने आंदोलन को चलाते हैं। किसी को भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। लेखपाल सोमेंद्र बाबू यादव, जिला उपसचिव राजेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह चौहान ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान राजकुमार, मुकेश कुमार, यतेंद्र कुमार, दीपक भारद्वाज, उमा शंकर, रामसेवक, मुकेश कुमार शर्मा, रामदास, डोरीलाल, जय सिंह, सत्यवीर सिंह, रामौतार सिंह, राकेश कुमार, राजेश यादव मौजूद रहे।