फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lawyers remained on strike for the fourth day; submitted a memorandum.

Etah News: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, ज्ञापन सौंपा

Thu, 18 Jun 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lawyers remained on strike for the fourth day; submitted a memorandum.
जलेसर तहसील में ई रजिस्ट्री के विरोध में धरना देते अधिवक्ता। संवाद
जलेसर। ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। तहसील बार एसोसिएसन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने कहा ई-रजिस्ट्री का फैसला सरकार के वापस न लेने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

चौथे दिन धरने पर बैठे हड़ताली अधिवक्ताओं से किसी प्रशासनिक अधिकारी के संपर्क न करने से उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उत्साह भारद्धाज ने कहा ई-रजिस्ट्री और निबंध मित्र की नियुक्ति से अधिवक्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। प्रदर्शन के बाद रोजाना की तरह अधिवक्ताओं ने एसडीएम पीयुष रावत को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। रामप्रकाश सिंह ने कहा अधिकारों के हित की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में दयाराम यादव, संजीव पचौरी, एदल सिंह, हरिशंकर शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र पाठक सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed