{"_id":"5382d2c40c16c0752671767972acfc7f","slug":"late-night-heard-the-echo-of-fireworks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक सुनाई दी आतिशबाजी की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक सुनाई दी आतिशबाजी की गूंज
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में परंपरागत तरीके से दीपोत्सव मनाया गया। निर्धारित समय पर शुभ लग्न पर लोगों ने गणेश-लक्ष्मी आदि का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का आह्वान किया। देर रात तक आसमान में पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।
बुधवार को पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही लोग सजावट व अन्य तैयारियों में व्यस्त दिखे। मिठाई से लेकर आतिशबाजी, विद्युत सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही। पूजा का मुहूर्त होते ही लोगों ने पूजा की। घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक में पूजा की गई। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी में नहा गया। विद्युत झालरों से जगमगा रहे भवनों पर दीपक एवं मोमबत्तियों से भी रोशनी की गई।
करोड़ों की बिकी आतिशबाजी और मिठाई
पर्व पर जिलेभर में करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी फूंकी गई। स्थानीय रामलीला मैदान में लगीं दो सौ से अधिक दुकानों ने करोड़ों का कारोबार किया। तो वहीं जनपद के अन्य कसबों व नगरों में भी जमकर आतिशबाजी बिकी। वहीं दीपावली पर जमकर मिठाई भी बिकी। लोगों ने मिठाइयां देकर शुभचिंतकों को दीपावली की शुभ कामना दी। देर रात तक मिठाई एवं गिफ्ट की पैकिंग होती रही। शहर में संचालित सैकड़ों दुकानें मिठाई की पूर्ति नहीं कर सकीं।